सुजानपुर में दो बसें भिड़ीं, जाम

सुजानपुर  — सुजानपुर-जंगलबैरी मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह निजी व सरकारी बस के बीच मामूली भिड़ंत हो गई। इसके चलते मुख्य मार्ग पर करीब 20 मिनट तक जाम लगा रहा। जाम लगने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्य सड़क मार्ग की चौड़ाई कम होने के चलते दोपहिया वाहन अन्य वाहन इस जाम का शिकार हुए। मौके पर पहुंची सुजानपुर पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए मामले को रफादफा करवाया। वहीं, जाम को खुलवाते हुए यातायात सुविधा बहाल करवाई। मौके पर पहुंचे एसआई अनूप कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता करवाकर मार्ग यातायात के लिए खोल दिया गया है।