हथनीकुंड बैराज पर नदी में पानी का बहाव घटा है, लेकिन अब भी यह खतरे का निशान से ऊपर

By: Jul 29th, 2018 11:01 am

यमुनानगर – पहाड़ों पर भारी बारिश से यमुना नदी का जलस्‍तर काफी बढ़ गया है और नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। वैसे रविवार सुबह को हथनी कुंड बैराज पर जलस्‍तर कुछ घटा, लेकिन अभी भी यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बैराज से अभी पानी का बहाव दो लाख 41 हजार क्‍यूसे‍क है। यमुना के तटवर्ती क्षेत्र के कई गांवों में पानी घुस गया है। दूसरी अोर हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी दिल्‍ली के लिए भारी मुसीबत ला सकता है। यह दिल्‍ली की आेर ‘जलप्रलय’ की तरह अागे बढ़ रहा है। शनिवार को शाम छह बजे बैराज से नदी में पानी का बहाव 6.05 लाख क्‍यूसेक से ऊपर पहुंच गया था। शनिवार को यमुना में पानी का बहाव चार लाख से छह लाख के बीच रहा था। यह पानी दिल्‍ली में आज रात और साेमवार तक पहुंचगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App