आईपीएल में कमेंट्री कर रहे ब्रेट ली ने दावा कि है कि रोहित शर्मा के लिए शतक से ज्यादा जीत मायने रखती है। रोहित शर्मा ने वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दमदार शतक जड़ा, लेकिन मुंबई इंडियंस को हार मिली। रोहित शर्मा के शतक पर ब्रेट ली ने कहा, यह एक शानदार शतक था। तथ्य यह है कि वह मैदान पर गए और दमदार क्रिकेट खेला। शतक को अच्छी गति से पूरा

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कायरन पोलार्ड टीम की हार के लिए विशेष व्यक्तियों को दोषी ठहराने वाले लोगों से परेशान हैं और तंग आ चुके हैं। उन्होंने प्रशंसकों से आग्रह किया कि वे संघर्षरत कप्तान हार्दिक पांड्या को निशाना नहीं बनाएं। सुपर किंग्स के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने पंड्या के पारी के अंतिम ओवर में लगातार तीन छक्कों की मदद से 26 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के कप्तान को इस ओवर में लाइन और लेंथ को लेकर जूझना पड़ा और उन्होंने महत्त्वपूर्ण समय पर दो वाइड भी फेंकी। पांड्या

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैट्रिक छक्का जड़ा। अंत में यह दोनों टीमों के बीच अंतर बना। रोहित शर्मा के शतक के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 के पहले एल क्लासिको को 20 रनों से अपने नाम कर लिया। तेज गेंदबाज पथिराना ने भी चेन्नई के लिए चार विकेट लिए। मुंबई पर जीत मिलने के बाद चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ काफी खुश नजर आए।

भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने पिछले मैच में शिकस्त के बाद जोरदार वापसी करते हुए कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट के नौवें दौर में अमरीका के दूसरे वरीय हिकारू नाकामुरा को हरा दिया। डी गुकेश और आर प्रज्ञानानंदा के बीच ऑल इंडियन मुकाबला ड्रॉ रहा, जबकि किसी अन्य बाजी का भी नतीजा नहीं निकला। रूस के इयान नेपोमनियाची ने फ्रांस के फिरोजा अलीरेजा के साथ अंक बां

लोकतंत्र की गंदली और दिन पर दिन सूख रही नदी की मौज़ों में घंटों मौज करने के बाद एक चट्टान पर लेटे झुन्नू लाल विटामिन डी का आनन्द उठा रहे थे। हफ़्ते के छ: दिन, एक कारख़ाने में बारह घंटे, आठ हजार रुपये की मज़दूरी करने वाले झुन्नू को आज रविवार की छुट्टी थी। देश में मौज पूरी तरह उतरी नहीं थी। लोकतंत्र की नदी में अभी कुछ जीवन शेष था। नहीं तो हो सकता था

प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी 24 कैरेट सोने जैसी खरी व स्पष्ट है। विकसित भारत के संकल्प और मोदी की गारंटी के द्वारा भाजपा ने अपना लक्ष्य संकल्प पत्र के माध्यम से सामने रखा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने शिमला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने 2019 के संकल्प पत्र में किए गए वादे पूरे किए हैं। इसमें मुख्य रूप से धारा 370 समाप्त करना, नारी शक्ति अधिनियम में 33 प्रतिशत आरक्षण देना, राम मंदिर निर्माण, गरीब कल्याण, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देना और 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से निकालने जैसे अनेक उदाहरण है, जो प्रधानमंत्री

मेष: ख़ुशी से भरा अच्छा दिन है। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। बच्चे की तबीयत परेशानी का कारण बन सकती है। वृष: आपकी जी-तोड़ मेहनत और परिवार का सहयोग इच्छित परिणाम देने में क़ामयाब रहेंगे। तरक्की की रफ़्तार बरकऱार रखने के लिए मेहनत जारी रखें। आर्थिक रुप से आप मजबूत नजर आएंगे। मिथुन: मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। माता या पिता की सेहत पर धन खर्च करना पड़ सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी, लेकिन साथ ही रिश्तों में मजबूती आएगी। कर्क: आज आप खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तंदुरुस्त बनाए रखेगा। दिन की शुरुआत में ही आज आपको कोई आर्थिक हानि हो सकती है। सिंह: दोस्त आपका परिचय किसी ख़ास इंसान से करवाएंगे। आज मुमकिन है कि आपको धन से जुड़ी कोई समस्या हो, लेकिन अपनी सूझबूझ से आप हानि को भी मुनाफे में बदल सकते हैं। कन्या: आज आपको आराम करने और कऱीबी दोस्तो के साथ ख़ुशी के कुछ पल बिताने की ज़रूरत है। जीवनसाथी से पैसों से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर बहस होगी। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। तुला: आप भावनाओं पर क़ाबू रखने में दिक्कत महसूस करेंगे। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो दिन को ख़ुशनुमा बना देगा। आपकी ज्ञान की प्यास नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। वृश्चिक: भीड़भाड़ भरे इलाकों में यात्रा करते समय सावधान रहें। धन की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है, इसलिए आज जितना हो अपने पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। धनु: कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। आज आपको बेवजह पैसा खर्च करने से खुद को रोकना चाहिए नहीं तो जरुरत के समय आपके पास पैसे की कमी हो सकती है। मकर: पिता जायदाद से बेदख़ल कर सकते हैं। धन का संचय कैसे करना है, यह हुनर आज आप सीख सकते हैं। ज़रूरत के वक्त दोस्तों का सहयोग मिलेगा।कुं कुम्भ : सेहत से जुड़ी परेशानियां असहजता का कारण बनेंगी। विदेशों में पड़ी आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है, जिससे आपको मुनाफा होगा। मीन: ख़ुद को ज़्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। घरेलू मामलों और काफ़ी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है। कल का पंचांग 22 फरवरी, 2024, गुरुवार, विक्रमी संवत्ï 2080, शाकाब्ध 1945, पक्ष शुक्ल, तिथि त्रयोदशी, समाप्तिकाल दोपहर बाद 01 बजकर 24 मिनट, नक्षत्र पुष्य, समाप्तिकाल सायं 04 बजकर 44 मिनट, योग सौभाग्य, समाप्तिकाल दोपहर बाद 12 बजकर 12 मिनट, करण तैतिल्य, समाप्तिकाल दोपहर बाद 01 बजकर 24 मिनट, प्रविष्टे 10 फाल्गुन, चंद्रमा कर्क राशि में, सूर्योदय प्रात: 07 बजकर 07 मिनट, सूर्यास्त सायं 06 बजकर 16 मिनट

13 विधायकों, पांच मंत्रियों, तीन मुख्य संसदीय सचिवों व एक विधानसभा उपाध्यक्ष के आधिपत्य वाले शिमला संसदीय क्षेत्र में कांगे्रस अब युवा तुर्क पर दांव खेलकर किला फतह करने में जुट गई है। शिमला संसदीय सीट पर आज तक 12 बार चुनाव हुए हैं तथा इसमें 10 बार कांग्रेस व भाजपा के सोलन जिले से ताल्लुक रखने वाले प्रत्याशी ही चुनाव जीते हैं। यह सीट एक बार शिमला व एक बार सिरमौर जिले के प्रत्याशी के खाते में गई है। कांग्रेस ने इस संसदीय सीट पर अब उस नेता को टिकट दी है, जिसके पिता के नाम छह बार अपराजेय सांसद निर्वाचित होने का रिकॉर्ड है। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की हैं। इनमें सीपीएस और कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी को वार रूम अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि महेश्वर चौहान को-चेयरमैन होंगे। वार रूम में हरिकृष्ण हिमराल को को उपाध्यक्ष और कैप्टन एसके सहगल संयोजक होंगे। वार रूम राष्ट्रीय वार रूम के उपाध्यक्ष गोकुल बुटेल की निगरानी में चलेगा। वार रूम को-ऑर्डिने