कब रुकेंगी भयानक वारदातें

By: Aug 11th, 2018 12:02 am

नई दिल्ली— सुप्रीम कोर्ट ने बिहार और उत्तर प्रदेश के आश्रय गृहों में महिलाओं के बलात्कार और यौन शोषण की हाल की घटनाओं पर शुक्रवार को गंभीर चिंता व्यक्त की। कोर्ट ने सवाल किया कि इस तरह की भयावह घटनाएं कब रुकेंगी। जस्टिस मदन बी लोकूर, न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की खंडपीठ ने अनाथालयों में बच्चों के यौन शोषण से संबंधित मामले की सुनवाई के दौरान ये टिप्पणियां कीं। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के आश्रय गृह से 26 महिलाओं के कथित रूप से लापता होने की हाल की घटना का जिक्र करते हुए पीठ ने कहा कि हमें बताएं यह क्या हो रहा है। यह सब कैसे रुकेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App