गुटबाजी में कांग्रेस एक सीट नहीं जीतेगी

By: Aug 7th, 2018 12:01 am

हमीरपुर— कांग्रेस आने वाले लोकसभा चुनावों में प्रदेश में एक भी सीट नहीं जीत पाएगी, क्योंकि पार्टी चारों ओर से गुटबाजी में घिरी हुई है। ये शब्द  भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहे। सोमवार को भाजपा कार्यसमिति की बैठक के बाद सत्ती ने कहा कि कांग्रेस के हाल आज की डेट में ऐसे हैं कि यहां एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने का काम जोरों पर चला  हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र कहते हैं कि पार्टी अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह को अध्यक्ष पद से हटाकर ही कांग्रेस का भला होगा। पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि मंडी से उनके परिवार का कोई सदस्य चुनाव नहीं लड़ेगा। कोई मकरझंडू ही यहां से चुनाव लड़ेगा। सुक्खू वीरभद्र की सुनते नहीं, उल्टा उनके लोगों ने वीरभद्र से दूरी बना ली है। विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री हैं, जो कभी कभार भाजपा सरकार के कार्यकाल को विफल बताते हैं। श्री सत्ती ने कहा कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की सीट पर बदलाव किया जा सकता है, क्योंकि शांता कुमार ने खुद कहा है कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App