टैक्सटाइल में चीन को पछाडे़गा भारत

चंडीगढ़— भारतीय टैक्सटाइल उद्योग विश्व में दूसरे स्थान पर काबिज है। देश के बढती जनसंख्या, लोगों की आय में हो रहे ईजाफेए चीन में मंहगी होती लेबर व लागत के चलते भारत चीन को जल्द पछाड कर विश्व में इस उद्योग में चोटी पर कायम हो जाएगा। यह मानना है यार्न, फैबरिक एंड ऐसेसरिज, वाईएफए 2018 के आयोजकों का जो पहली बार उत्तरी भारत में तीन दिवसीय एक्सपो आयोजित करने जा रहे हैं। जिसमें रिलायंस, आदित्य बिरला, ओसवाल, वर्धमान, सनाथन जैसी बड़ी दिग्गज कंपनियां भाग ले रहे हैं। 30 अगस्त से लुधियाना में दाना मंडी में शुरू होने वाले एक एक्सपो में देसी और विदेशी प्लेयर्स अपने उत्पादों और तकनीकों को शोकेस कर इस उद्योग में हो रही प्रगति से अवगत होंगें। आयोजक अभिषेक शर्मा और अंकुर गोयल के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य उत्तरी भारत के कपडा और संबंधित व्यापार के जुडे मैन्यफैकचसर्स को देश और विदेश के व्यापारियों के साथ सांझा तल प्रदान करवाना है। शो के दौरान प्रदशर्नी के साथ साथ एग्जीबिटर्स और विजिटर्स के बीच बीटूबी मीटिंग्स भी आयोजित की जाएंगीं।