डांस वजन को कम करता है

By: Aug 5th, 2018 12:05 am

डांस वजन को कम कर दिल और फेफड़ों की स्थिति को बनाए रखता है। यह मांसपेशियों को स्वास्थ्य रख औस्टीओपोरोसिस जैसी बीमारी के खतरे को कम करता है। इसके अलावा डांस शरीर में चुस्ती और लचक लाने में भी मदद करता है। वैसे तो ऐसे बहुत से डांस स्टाइल हैं ,जिनके जरिए खुद फिट रखा जा सकता है, लेकिन आज हम आपको जुंबा डांस एक्सरसाइज और उसके फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

जुंबा डांसः यह एक एरोबिक्स डांस फोर्म है, जो साउथ अफ्रीकी धुन पर बना है। यह आपको फिट रखने में मदद करता है। इसका नाम सुनने में जितना कठिन है, उतना ही यह करने में सरल है। जुंबा दूसरे डांस की तरह ही बहुत ही सरल है। बेली डांस के बाद पूरी दुनिया में बहुत से लोग इस डांस फोर्म को पसंद करते हैं। यह डांस अगर अच्छी तरह से किया जाए, तो यह एक घंटे में 400 से 600 कैलोरीज तक बर्न करता है। दूसरे वर्कआउट रूटीन की तरह यह आपका ब्लड प्रेशर सही करता है और बोन डेंसिटी बढ़ाता है। जुंबा न सिर्फ  शरीर को आकार देता है, बल्कि काफी भारी मात्रा में कैलोरी भी नष्ट करता है।

वजन कम करने में सहायक

मोटापा कम करने के अलावा, जुंबा डांस एक फिटनेस प्रोग्राम भी है। जुंबा के मूवमेंट शरीर के हर पार्ट पर जोर देते हैं, जिससे वह पार्ट टोन हो जाता है। इसका मतलब है कि यदि आप डांस को हर रोज करेंगे, तो आप स्लिम और फिट हो जाएंगे। इससे पूरे शरीर का वजन कम हो सकता है जैसे, कमर, जांघ आदि का वजन कम किया जा सकता है।

कैलोरी बर्न करे

जुंबा डांस करने से वेट लॉस होता है, क्योंकि इसकी एक क्लास करने से आप लगभग 500 से 800 कैलोरी बर्न करते हैं। इस डांस को करने से आप बुरी तरह से थक जाते हैं। इसे करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही इससे डाइजेस्टिव सिस्टम हेल्दी बना रहता है। इसे करने से हमारे शोल्डर और हिप्स इजिली मूव कर पाते हैं। इस डांस को करते वक्त काफी उछल-कूद होती है, इसमें हम गहरी सांसें लेते हैं, जिससे हमारे लंग्स को काफी तेज गति से अपना काम करना पड़ता है, जिससे लंग्स हेल्दी होते हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस डांस स्टेप्स को हम अपनी जरूरत के अनुसार ढाल भी सकते हैं।

कई बीमारियों में फायदेमंद

जुंबा डांस करने से हमारे शरीर की मसल्स फ्लेग्शिबल बनती हैं। रेगुलर करने से हार्ट डिजीज, थाइरायड आदि बीमारियों के होने की संभावना कम हो जाती है। यह डांस आपको फिट और फाइन रखने में भी मदद करेगा। इसे करने के लिए किसी ट्रेनर की जरूरत नहीं होती, बस एक जोड़ी फिट जूते चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App