तीसरे दिन भी गिरा रुपया

By: Aug 31st, 2018 7:22 pm

मुंबई-कच्चे तेल के बढ़ते दाम और आयातकों की डॉलर लिवाली से रुपया लगातार तीसरे दिन लुढ़कता हुआ पहली बार 71 रुपए प्रति डॉलर से नीचे उतर गया। कारोबार की समाप्ति पर यह गुरुवार के मुकाबले 27 पैसे नीचे 71 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। भारतीय मुद्रा तीन दिन में 90 पैसे टूट चुकी है। गुरुवार को यह 15 पैसे गिरावट में 70.73 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। रुपया शुक्रवार को 22 पैसे टूटकर 70.95 रुपए प्रति डॉलर पर खुला और आरंभिक कारोबार में ही लुढ़कता हुआ 71.05 रुपए प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर तक उतर गया। यह पहली बार है जब रुपया इतना कमजोर हुआ है। दोपहर के बाद एक समय यह 70.86 रुपए प्रति डॉलर के दिवस उच्चतम स्तर तक भी पहुंचा, लेकिन बाद में दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं में तेजी लौटने से एक बार फिर भारतीय मुद्रा पर दबाव बढ़ा और यह कारोबार की समाप्ति पर गुरुवार की तुलना में 27 पैसे नीचे 71 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुई। यह इसका अब तक का न्यूनतम बंद भाव है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के साथ ही शेयर बाजार के लगातार तीन दिन गिरावट में रहने और विदेशी संस्थागत निवेशकों के घरेलू पूंजी


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App