पीटीए बैठक टली

By: Aug 15th, 2018 12:00 am

नगरोटा बगवां – राजकीय  महाविद्यालय नगरोटा बगवां में मंगलवार को रखी  गई बैठक स्थगित कर दी गई। जिला प्रशासन द्वारा छुट्टी घोषित होने के कारण अधिकतर अभिभावक तथा कार्यकारिणी सदस्य बैठक में उपस्थित नहीं हो सके। आगामी पीटीए बैठक अनुकूल मौसम के अनुसार अतिशीघ्र बुलाई जाएगी। यह जानकारी   प्राचार्य अशोक गुप्ता ने  दी ।

सीमा तीज क्वीन

पालमपुर – इन्नर व्हील क्लब पालमपुर द्वारा तीज का सेलिब्रेशन धूमधाम से किया गया। इस मौके पर जिला के चेयरमैन रजनी नेगी तथा चंद्र कमलजीत विशेष रूप से उपस्थित रही। इस मौके पर फन गेम्स का भी आयोजन किया गया। जिला चेयरमैन रजनी नेगी को इस मौके पर झुमका क्वीन की उपाधि दी गई जबकि इन्नर व्हील क्लब पालमपुर की अध्यक्षा सीमा शर्मा को तीज क्वीन घोषित किया गया। इस मौके पर अनु गोयल  को हरियाणवी सांग पर प्रथम पुरस्कार मिला। तीज सेलिब्रेशन में इन्नर व्हील क्लब की 35 सदस्य ने भाग लिया।

आज मुक्ति पर्व मनाएंगे निरंकारी

नंदपुर भटोली – संत निरंकारी मिशन के अनुयायी 15 अगस्त को मुक्ति पर्व के रूप में मनाएंगे।  ब्रांच नगरोटा सूरियां के निरंकारी मुखी महात्मा आरएस साहिल ने बताया कि नगरोटा सूरियां में निरंकारी भक्त संयोजक स्तर पर मुक्ति पर्व मनाएंगे। इसमें हरचक्कियां, लंज, हरसर व नगरोटा सूरियां ब्रांचों के निरंकारी भक्तों सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग भाग लेंगे। समागम की अध्यक्षता निरंकारी ज़ोन चम्बा के जोनल प्रभारी महात्मा दूनी चंद करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App