पुलाचड-छाम्बभुजाण में जीप लुड़की, दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत।

By: Aug 6th, 2018 2:01 pm

 

राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 चंडीगढ़मनाली से जुड़े पुलाचडछाम्बभुजाण सम्पर्क सडक पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है | इस हादसे में एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर सडक से करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी और दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई है | मौके पर पहुंची स्वारघाट पुलिस दोनों व्यक्तियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर ले गई है | मृतक व्यक्तियों की पहचान विजय कुमार (41) पुत्र स्वर्गीय सीता राम गाँव भुवाई डाकघर स्वाहण जिला बिलासपुर रामकृष्ण (45) पुत्र गोपी राम गाँव छाम्बभुजाण डाकघर स्वाहण जिला बिलासपुर के रूप में हुई है | विजय कुमार पुलाचड स्थान पर एक छोटी सी दुकान करता है जबकि रामकृष्ण जेपी कम्पनी में स्वीपर है | विजय कुमार रविवार देर रात अपनी बोलेरो कार . एचपी12-0217 में राम कृष्ण को उसके घर छाम्बभुजाण छोड़ने जा रहा था जोकि ड्यूटी के बाद पुलाचड आया था कि रास्ते में कार अनियंत्रित होकर सडक से लुढक गई और करीब 300 फीट नीचे सडक पर रुक गई | हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने कार में फंसे दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाला लेकिन दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था | दोनों व्यक्ति गरीब परिवारों से सम्बन्धित है , उनकी मौत की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में गम का माहोल बन गया | लोगों ने प्रशासन से गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता देने की गुहार लगाई है | मामले की पुष्टि थाना प्रभारी संजय कुमार ने की है | उन्होंने बताया कि सोमवार को जिला अस्पताल बिलासपुर में दोनों मृतको के शवो का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा

 

 

रविवार देर रात राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 चंडीगढ़मनाली से जुड़े पुलाचडछाम्बभुजाण सम्पर्क सडक पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है | इस हादसे में एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर सडक से करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी और दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई है | मौके पर पहुंची स्वारघाट पुलिस दोनों व्यक्तियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर ले गई है | मृतक व्यक्तियों की पहचान विजय कुमार (41) पुत्र स्वर्गीय सीता राम गाँव भुवाई डाकघर स्वाहण जिला बिलासपुर रामकृष्ण (45) पुत्र गोपी राम गाँव छाम्बभुजाण डाकघर स्वाहण जिला बिलासपुर के रूप में हुई है | विजय कुमार पुलाचड स्थान पर एक छोटी सी दुकान करता है जबकि रामकृष्ण जेपी कम्पनी में स्वीपर है | विजय कुमार रविवार देर रात अपनी बोलेरो कार . एचपी12-0217 में राम कृष्ण को उसके घर छाम्बभुजाण छोड़ने जा रहा था जोकि ड्यूटी के बाद पुलाचड आया था कि रास्ते में कार अनियंत्रित होकर सडक से लुढक गई और करीब 300 फीट नीचे सडक पर रुक गई | हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने कार में फंसे दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाला लेकिन दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था | दोनों व्यक्ति गरीब परिवारों से सम्बन्धित है , उनकी मौत की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में गम का माहोल बन गया | लोगों ने प्रशासन से गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता देने की गुहार लगाई है | मामले की पुष्टि थाना प्रभारी संजय कुमार ने की है | उन्होंने बताया कि सोमवार को जिला अस्पताल बिलासपुर में दोनों मृतको के शवो का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा |

|


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App