पुलिस-होमगार्ड्स जवान पाएंगे इनाम

By: Aug 15th, 2018 12:20 am

शिमला — स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हिमाचल के जवानों को राष्ट्रपति अवार्ड से नवाजा जाएगा। इसके अलावा कुछ जवानों को पुलिस मेडल भी दिए जाएंगे। पुलिस मेडल के लिए स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के अधिकारी पुरुषोत्तम चंद को चुना गया है। वहीं, बटालियन-2 आईसी, गृह रक्षा तृतीय वाहिनी शिमला के अधिकारी आरपी नेपटा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलेगा। इनके अलावा बेहतरीन सेवाएं देने वाले चार पुलिस जवानों शुभ्रा तिवारी एसपी नारकोटिक्स, किशोरी लाल इंस्पेक्टर कांगड़ा पुलिस, नारायण सिंह सब-इंस्पेक्टर सोलन पुलिस व गोपी चंद हैड कांस्टेबल शिमला को पुलिस मेडल के लिए चुना गया है। इनके अलावा दो गृहरक्षा विभाग के जवान भी पुलिस मेडल के लिए चुने गए हैं।

विश्वजीत सिंह पाएंगे पुलिस मेडल

पालमपुर – विश्वजीत सिंह, जो इस समय बीएसएफ दिल्ली हैड क्वार्टर में बतौर डिप्टी कमांडेंट तैनात हैं, उन्हें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस मेडल प्रदान किया जाएगा। विश्वजीत सिंह, जो जिला कांगड़ा के टंग नरवाणा के रहने वाले हैं, ने वर्ष 1986  में बीएसएफ  में  बतौर  सब-इंस्पेक्टर ज्वाइन किया था तथा 32 वर्षों से इसी फोर्स में अपनी सराहनीय सेवाएं दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने इंडो-पाक, इंडो-बांग्ला अंतरराष्ट्रीय बार्डर पर अपनी सेवाएं दी थीं। उन्होंने भारतवर्ष के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव, आईके गुजराल, एचडी देवगौड़ा तथा अटल बिहारी बाजपेयी के साथ स्पेशल सिक्योरिटी प्रोटेक्शन ग्रुप में अपनी सेवाएं दी हैं। डिप्टी कमांडेंट विश्वजीत सिंह की सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस मेडल से अलंकृत किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App