प्रदेश में आज से फिर दौड़ेंगी एंबुलेंस

By: Aug 11th, 2018 12:20 am

हड़ताल खत्म, मरीजों को अब नहीं होगी समस्या

शिमला— प्रदेश में बीते तीन दिनों से ठप पड़ी 108 और 102 एंबुलेंस सेवा शुक्रवार से बहाल हो गई है। एंबुलेंस कर्मचारियों ने मांगों पर आश्वासन मिलने के बाद यह फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हाई कोर्ट के आदेशों के बाद यह बड़ा निर्णय एंबुलेंस कर्मचारियों ने लिया। प्रदेश एंबुलेंस युनियन के अध्यक्ष पूर्ण चंद ने कहा कि प्रदेश भर से हड़ताल के लिए इकठ्ठा हुए कर्मचारी अपने- अपने कार्यस्थल के लिए लौट चुके हैं। शनिवार को वे ड्यूटी ज्वाइन करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश भर में तीन दिनों से सामूहिक हड़ताल पर गए एंबुलेंस कर्मचारियों की वजह से कई क्षेत्रों में गंभीर मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। राज्य में एंबुलेंस सेवा इतनी बुरी तरह से प्रभावित हुई थी कि कुछ मरीज समय पर अस्पताल में न पहुंचने की वजह अपनी जान से हाथ धो बैठे। बता दें कि एंबूलेंस कर्मचारी लंबे समय से मांग कर रहे थे कि उनका न्यूनतम वेतन बढ़ाया जाए। इसके साथ ही एंबुलेंस गाडि़यों की खराब व्यवस्था को भी सुधारने की मांग कर्मचारियों द्वारा की जा रही थी। एंबुलेंस कर्मचारियों की मांग थी कि उनके काम के घंटो को भी कम किया जा। इसके अलावा कर्मचारियों ने सरकार स्थायी पालिसी की भी मांग सरकार से उठा रहे थे। एंबुलेंस कर्मचारियों की इन मांगों पर फिलहाल अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है। ऐसे में देखना होगा कि आश्वासन के बाद सरकार इनकी मांगो कब पूरा करती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App