प्रदेश में रोप-वे नीति से पर्यटन को लगेंगे पंख

By: Aug 12th, 2018 12:01 am

 पालमपुर— सांसद शांता कुमार काफी समय से प्रदेश की पर्यटन नीति को बदलने पर जोर दे रहे थे। बकौल शांता कुमार भारत ही नहीं, विश्व भर के निवेशक प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश करना चाहते हैं, लेकिन प्रदेश की पर्यटन नीति उनके अनुकूल नहीं थी। अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस संदर्भ में ऐतिहासिक कदम उठाया है, जिससे में प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। शांता कुमार कहते हैं कि हिमाचल विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल स्विटजरलैंड से कम नहीं है, लेकिन अब तक प्रदेश के सौंदर्य को विश्व को दिखाया नहीं जा सका है। पर्यटन इस समय विश्व का सबसे तेजी से बढ़ने वाला उद्योग है। धौलाधार के अपार सौंदर्य को दिखाने के लिए चंबा से बैजनाथ तक रोप-वे द्वारा पर्यटन को बढ़ाया जा सकता है। वहीं सांसद शांता कुमार का कहना है कि पर्यटन और खासकर रोप-वे लगाने की दृष्टि से प्रदेश की नई नीति काफी कारगर साबित होगी। विश्वास है कि प्रशासन इसे पूरी तरह से लागू करेगा। इससे प्रदेश में पर्यटन एक बढ़ा उद्योग बनेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App