बीबीएन कभी नहीं भूलेगा वाजपेयी को

बीबीएन –पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को बीबीएन कभी नहीं भूल सकता। वैसे तो पूरा हिमाचल अटल बिहारी वाजपेयी का ऋणी है, लेकिन बीबीएन में जो औधोगिक क्रांति अगर आई उसके लिए बीबीएन के बाशिंदे हमेशा इस महान आत्मा के शुक्रगुजार रहेंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष केएल ठाकुर, दून के विधायक परमजीत पम्मी, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र ठाकुर, दून भाजपा मंडल अध्यक्ष बलबीर ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के  निधन को बड़ी क्षति बताते हुए कहा की मां भारती का ये महान सपूत सदियों तक हर भारतीय के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा की बीबीएन को देश दुनिया में पहचान देने में वाजपेयी द्वारा जो औधोगिक पैकेज 2003 में दिया गया उसका अहम योगदान रहा। उससे देश के बड़े-बड़े औधोगिक घरानों ने यहां पर दस्तक दी और बीबीएन की पहचान विश्व स्तर हुई। सबसे बड़ा फार्मा हब बना बरोटीवाला में  वाजपेयी के नाम पर पूर्व धूमल सरकार ने अटल शिक्षा कुंज,और अटल नगर बसाया गया। एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन  बीबीएन में है बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर लक्कड़ पुल चौक का नाम अटल चौक के नाम से रखा गया और अन्य कई महत्त्वपूर्ण कार्य हुए। इस महान नेता के निधन से बीबीएन का बच्चा-बच्चा  गमगीन है। दून विधायक परमजीत सिंह पूर्व विधायक विनोद चंदेल, मंडल प्रधान बलबीर ठाकुर, श्रीकांत, डीआर चंदेल, चौधरी भगवान् दास, गोपाल ठाकुर, बलविंद्र ठाकुर अमर संधू, तरसेम चौधरी, कृष्ण कौशल व दून भाजपा ने वाजपेयी के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बीबीएनआई के प्रधान शैलेश अग्रवाल, एचडीएम के राज्य अध्यक्ष राजेश गुप्ता, मुकेश जैन, बिक्रम बिंदल, राजीव कंसल, वाईएस गुलेरिया, आरके शर्मा, दीपक भंडारी, विपिन गुप्ता, आरएस मलिक, एमबी गोयल, संजय शर्मा, महेंद्र टंडन, मुनीश सिंगल, सुभाष ठाकुर, हेम राज चौधरी, पंचायत प्रधानों, बीडीसी मेंबरों, जिला परिषद के मेंबर व अन्य सामाजिक संस्थाओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।