युवती से दुष्कर्म का आरोपी हिरासत में

By: Aug 11th, 2018 12:01 am

चंडीगढ़— चंडीगढ़ में पिछले माह मुख्यमंत्री निवास के सामने जहर निगलने वाली युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म  करने के आरोपी राहुल बेनीवाल को पुलिस ने गिरफ्तार का लिया है। पुलिस का कहना है कि आज राहुल को कोर्ट में पेश पर रिमांड हासिल कर आगे जांच  की जाएगी। गौरतलब है कि सिरसा पुलिस ने राहुल सहित कुल 12 आरोपियों के खिलाफ धारा विभिन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। डीएसपी साधु राम ने बताया कि मुख्यमंत्री निवास के बाहर जहर निगलने वाली युवती ने सिरसा पुलिस को शिकायत दी थी की उसके साथ राहुल नाम के शख्स ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। इस संबंध में फतेहाबाद के गांव ठुइया निवासी आरोपी राहुल बेनीवाल को  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को  पीडि़त से दुष्कर्म कर बंधक बनाने और अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक वीडियो में उसने राहुल नाम के शख्स पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App