लवली ग्रुप ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

जालंधर— देश के उन सभी शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों, जिन्होंने हमें अब देश के 72वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने का अवसर प्रदान किया है, को नमन करते हुए सभी भारतीयों से आग्रह करता हूं कि वे आन-मान-शान से तिरंगा लहराते रहें और पूर्ण देशभक्ति के साथ आनंद मनाएं। यह विशेष दिन हमें अपने देश और देशवासियों के प्रति हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के बारे में याद दिलाता है, भले ही वे किसी भी जाति, पंथ, रीति-रिवाजों, धर्म या अन्य परंपराओं से संबंधित हों। आइए, हम सभी अपने देश को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए एकजुट हो जाएं। यह केवल तभी संभव हो सकता है जब हम देश के लिए उत्सुकता से कार्य करने के लिए नए सिरे से प्रण करें कि निष्ठा व अनुशासन को बनाए रखते हम सभी ईमानदारी और समर्पण भाव से देश को ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। वास्तव में हमारा स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए बहुत महत्त्वपूर्ण दिवस है कयोंकि बहुत से महान भारतीयों ने हमें इसे वर्षों की गुलामी से आज़ाद करवाने के बाद उपहार स्वरूप प्रदान किया है। आइए, याद रखें कि भारत के लिए स्वतंत्रता प्राप्त करना इतना आसान नहीं था; केवल देश के कई महान पुरुषों-महिलाओं ने ही इसे सच्चाई सिद्ध कर दिखाया। उन्होंने अपने सुख चैन आराम और स्वयं की आजादी के बारे में चिंता किए बिना भारत की अनगणित पीढि़यों के लिए स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए अपने जीवन तक का त्याग किया। उन्होंने सोचा, योजना बनाई और कार्य किया। हमें भी योजना बनानी चाहिए और देश को सभी क्षेत्रों में टॉप पर ले जाना चाहिए।