वजन घटाना है तो जुंबा डांस करें

By: Aug 5th, 2018 12:05 am

डांस वजन को कम कर, दिल और फेफड़ों की स्थिति को बनाए रखता है। यह मांसपेशियों को स्वस्थ रख औस्टीओपोरोसिस जैसी बीमारी के खतरे को कम करता है…

अकसर लोग खुद को फिट रखने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। रोजाना सुबह की शुरुआत जौगिंग और व्यायाम से करते हैं। इसके बाद घंटों जिम में हार्ड वर्कआउट करते हैं, लेकिन कई बार हमारे पास इतना समय नहीं होता या फिर आलस्य के चलते हम इतना कुछ नहीं कर पाते, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इतनी मेहनत किए बिना भी आप मस्ती के साथ फिट रह सकती हैं। संगीत की धुन सुनकर हमारा मन प्रसन्न और संतुष्ट रहता है। संगीत तनाव को भी दूर करता है। उसी तरह डांस हमारा मूड़ फे्रस करने के साथ शरीर की मांसपेशियों को लचीला बनाता है। डांस न केवल आपके वजन को कम कर फिट रखता है, बल्कि आपके शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ त्वचा को भी हेल्दी बनाता है। त्वचा तभी अच्छी रहती है, जब शरीर में रक्त का संचार ठीक से हो रहा हो। डांस आज ही नहीं सदियों से चली आ रही प्रथा है। तब लोग इसका उपयोग देवी-देवताओं की पूजा पाठ के लिए या फिर अपने मनोरंजन का साधन समझ कर करते थे, लेकिन आज इसके अनेक फायदे देखने को मिल रहे हैं, जिससे कुछ लोग आज भी अंजान हैं। वैसे तो डांस के कई रूप हैं, पर फायदे तो सभी के एक ही हैं। इन्हीं डांस की बात करते हुए आज हम आपको जुंबा डांस के फायदे से परिचित करा

रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App