साड़ी में दिखीं प्रिया प्रकाश

प्रिया प्रकाश वारियर को कौन भूल सकता है भला। जिसके एक आंख मारने से पूरे देश में सनसनी मच गई थी। नेशनल क्रश बन गई थीं प्रिया। लगा रहा है कि इस बार में भी प्रिया कुछ ऐसा ही फिर से करने के मूड में दिख रही हैं। इस बार उनकी साड़ी में आई इस तस्वीर ने एक बार फिर से इंटरनेट को हिला कर रख दिया है। प्रिया के साड़ी में इस न्यू लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें उन्होंने ऑफ वाइट कलर की गोल्डन बॉर्डर वाली सुंदर सी साड़ी और लाल रंग का स्लीवलेस ब्लाउज पहन रखा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह फोटो शेयर की है। एक बार फिर से उनकी इस फोटो को हजारों लाइक्स और शेयर मिल रहे हैं। इससे पहले वैलेंटाइन डे के मौके पर उन्होंने अपनी मलयालम फिल्म ओरू अडार लव का एक वीडियो शेयर किया था। वह विडियो फरवरी के महीने में आया था और उसे इतना पसंद किया गया कि वह सोशल मीडिया पर वेलेंटाइंसडे सिंबल बन गया। लोगों ने उन्हें नेशनल क्रश तक का टाइटल दे डाला था। इस वक्त इंस्टाग्राम पर प्रिया प्रकाश के 60 लाख से भी अधिक फॉलोअर्स हैं। प्रिया की पहली फिल्म ओरू अडार लव सितंबर में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को उमर लुलु ने बनाया है।