हफ्ते का खास दिन सुनील शेट्टी जन्मदिन 11 अगस्त

सुनील शेट्टी भारतीय फिल्म अभिनेता, निर्माता, टेलीविजन प्रिजेंटर और एंटरप्रिन्योर हैं जो कि मुख्यतः हिंदी फिल्मों में काम करते हैं और उन्होंने लगभग 110 से ऊपर फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बालीवुड में अपना स्थान एक्शन हीरो के रूप में बनाया। लोग उन्हें प्यार से अन्ना कहते हैं। बालीवुड के अलावा उन्होंने इंग्लिश फिल्म डोंट स्टॉप ड्रीमिंग और तमिल फिल्म 12वीं में काम किया। उनकी सफल फिल्मों में बलवान, दिलवाले, अंत, मोहरा, गोपी-किशन, कृष्णा, रक्षक, बॉर्डर, भाई, हेराफेरी व धड़कन आदि शामिल हैं। 2014 में उन्होंने न्यूमरोलॉजी के आधार पर अपने नाम की स्पेलिंग को चेंज किया। उन्होंने 2001 में धड़कन फिल्म के लिए बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीता। उन्होंने पॉपकार्न मोशन पिक्चर्स बैनर तले कई फिल्में भी प्रोड्यूस कीं जिसमें खेल-नो आर्डनरी गेम, रक्त व भागमभाग शामिल हैं। उन्हें 2009 में साउथ एशिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म रेड अलर्टः दि वार विद इन के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। इसके अलावा भी उन्हें कई बार कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

पृष्ठभूमि 

सुनील का जन्म मुल्की, मैंगलोर कर्नाटक में हुआ था। उनका एक रेस्तरां भी है, जिसकी खासियत उदुपी क्युजाइन है और उनका कपड़ों का बुटीक भी है। वह किक बॉक्सिंग में ब्लैक बैल्टर भी हैं।

शादी

उनकी शादी माना शेट्टी से हुई है, जिनसे उन्हें दो बच्चे हैं-अथिया शेट्टी और अहान शेट्टी। माना बच्चों के लिए एक एनजीओ चलाती हैं।

करियर

पहलाज निहलानी ने उन्हें मुख्य अभिनेता के तौर पर फिल्म एक और फौलाद के लिए साइन किया था ,लेकिन क्रियटिव डिफरेंसस की वजह से प्रोडक्शन को कैसिंल कर दिया गया। शेट्टी ने अपना करियर 1992 में आई बलवान के साथ शुरू किया। इसमें उनकी हीरोइन दिव्या भारती थी।  फिल्म सफल रही। उनकी दूसरी रिलीज ‘वक्त हमारा है’ थी, जिसमें वह पहली बार अक्षय कुमार के साथ नजर आए और फिल्म सफल रही। फिल्म पहचान में उन्होंने बड़े भाई का किरदार निभाया।