57 के सुनील शेट्टी

By: Aug 12th, 2018 12:01 am

बालीवुड के माचोमैन सुनील शेट्टी 57 वर्ष के हो गए हैं। सुनील शेट्टी को एक ऐसे बहुमुखी प्रतिभा वाले अभिनेता के रूप में शुमार किया जाता है, जिन्होंने न सिर्फ एक्शन से बल्कि हास्य और नकारात्मक किरदार निभाकर भी दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। 11 अगस्त 1961 को कर्नाटक के मैंगलोर में जन्मे सुनील शेट्टी ने अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 1992 में प्रदर्शित फिल्म बलवान से की। इस फिल्म में सुनील शेट्टी ने जबरदस्त एक्शन दृश्य देकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वर्ष 1994 में प्रदर्शित फिल्म ‘मोहरा’ सुनील शेट्टी के करियर की पहली ब्लॉक बस्टर फिल्म साबित हुई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App