923 सड़कें बंद 398 की बहाल

शिमला— हिमाचल में बारिश ने तबाही मचा दी है। राज्य में एक दिन के दौरान ही बारिश ने करोड़ों रुपए की चपत लगाई है। भू-स्खलन के चलते जगह-जगह मार्ग के अवरुद्ध होने से प्रदेश की रफ्तार रुक गई है। प्रदेश में 24 घंटों के दौरान और सोमवार सुबह के समय हुई बारिश से 923 मार्ग अवरुद्ध रहे। राज्य में देर शाम तक वाहनों की आवाजाही के लिए 398 मार्ग बहाल कर दिए गए थे। 447 के करीब वाहन मंगलवार शाम तक और 78 मार्ग 15 अगस्त को बहाल होने का दावा किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग को एक दिन में ही करोड़ों की चपत लगी है।

 कितने रोड बंद

सोलन     102

शिमला    82

रामपुर     68

नाहन      49

रोहड़ू      52

मंडी       181

जोगिंद्रनगर            44

कुल्लू      30

हमीरपुर   65

बिलासपुर 67

ऊना       14

पालमपुर  38

डलहौजी  66

नूरपुर      47

शाहपुर    54