अगले तीन दिन में भारी बारिश

By: Sep 22nd, 2018 12:01 am

चंडीगढ़—पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में कल से अगले तीन दिनों तक अनेक स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। मौसम केंद्र के अनुसार हरियाणा तथा पंजाब में 22, 23 और 24 सितंबर तक कई स्थानों भारी वर्षा तथा हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों में भारी वर्षा के आसार हैं। हिमाचल में प्रचंड हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना को देखते हुए लोगों को एडवाइजरी जारी की है। चंडीगढ़ के आसपास आठ मिमी, रोहतक चार मिमी सहित कुछ स्थानों पर बारिश हुई, जिससे मौसम ठंडा हो गया। पश्चिमोत्तर में दिन में मौसम गर्म रहा, लेकिन आसपास बरसने के कारण गर्मी से राहत मिली।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App