एक नजर

By: Sep 22nd, 2018 12:01 am

लड़कियों को सिखाए जाएंगे आत्मरक्षा-गुर

चंडीगढ़—हरियाणा सरकार ने सभी सरकारी और सहायता प्राप्त कालेजों और विश्वविद्यालयों में लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाने के निर्देश दिए हैं। राज्य के उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक ने कालेजों प्रधानाचार्य और विश्वविद्यालयों रजिस्ट्रार को पत्र लिख कर लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए दिए जाने वाले प्रशिक्षण के बारे में ब्यौरा मांगा है। इससे पहले विभाग ने स्कूल, कालेज, विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थाओं में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए थे। सरकार के अनुसार शैक्षणिक संस्थानों में लड़कियों को आत्मरक्षा में सक्षम बनाने के लिए प्रशिक्षण देने की आवश्यकता है तथा इसे एक अभियान के रूप में चलाने के साथ ही इसमें विशेषज्ञों की मदद भी ली जाए।

पिंजौर में आवारा पशु बने परेशानी

पिंजौर—सड़कों पर घूमते आवारा पशु पिंजौर शहर के लोगों के लिए लगातार परेशानी बनते जा रहे है, लेकिन न जाने प्रशासन इस बारे में कब सुध लेगा। इस बारे में एडवोकेट सर्वेश राणा ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया और उन्होंने बताया कि नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा हर समय कालका का क्षेत्र की भोली-भाली जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिंजौर क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशु आने-जाने वाले लोगों के लिए सरदर्द बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि गत दिनों पहले कालका गांधी चौक में खड़े आवारा पशुओं के झुंड ने बाइक सवार पर हमला कर दिया, जिसके कारण वह बुरी तरह घायल हो गया। उन्होंने कहा कि शहर में चार गोशाला होने के बावजूद भी आवारा पशुओं का जमावड़ा शहर में लगा हुआ है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि वे इन पशुआें के बारे में कुछ सोचे तथा क्षेत्र की जनता को इन आवारा पशुओं से जल्द राहत दिलाएं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App