कैंब्रिज स्कॉलर लंदन ने प्रकाशित की हिमाचली लेखक हरनोट की पुस्तक

By: Sep 22nd, 2018 7:25 pm

विश्व के प्रख्यात अंग्रेजी प्रकाशक कैंब्रिज स्कॉलर लंदन ने जाने-माने हिमाचली लेखक एसआर हरनोट की अंग्रेजी पुस्तक ‘कैट टॉक’ प्रकाशित की है। पुस्तक का संपादन जानी-मानी अनुवादक प्रो. मीनाक्षी एफपॉल और डा. खेमराज शर्मा ने संयुक्त रूप से किया है। इसमें 12 कहानियां हैं, जिनका अनुवाद देश के प्रख्यात अनुवादकों ने किया है, जिनमें प्रो. रवि नंदन सिन्हा, प्रो. आरके शुक्ल, प्रो. इरा राजा और डा. मंजरी तिवारी शामिल हैं। छह कहानियों का अनुवाद खुद मीनाक्षी पॉल और खेमराज शर्मा ने किया है। कैंब्रिज स्कॉलर पब्लिशिंग ने इस पुस्तक को वेबसाइट पर पहले ही लांच कर दिया है, जबकि एमजॉन इसे पहली अक्तूबर को लांच कर रहा है। एसआर हरनोट की अब तक 12 कहानी संग्रह और पांच पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App