ड्यूटी को जा रहे पीडब्ल्यूडी कर्मचारी पर झपटा तेंदुआ

By: Sep 14th, 2018 1:26 pm

पटड़ीघाट— बलद्वाड़ा की ग्राम पंचायत कश्मेला के दगडोन में शुक्रवार सुबह ड्यूटी को जा रहे गणपत राम पर तेंदुए झपट पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग चिल्लाने की आवाज सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचे और लहूलुहान गणपत राम को निजी वाहन में बलद्वाड़ा ले गए। यहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोनल अस्पताल मंडी भेज दिया। गणपत राम लोक निर्माण विभाग में कार्यरत है। पंचायत के प्रधान राम दास व स्थानीय लोगों ने बताया कि दो महीने पहले भी तेंदुए ने राहगीर पर हमला कर दिया था। उन्होंने वन विभाग से आग्रह किया कि जल्द से जल्द आदमखोर तेंदुए को पकड़ कर, जनता को राहत दिलाई जाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App