देवसदन में मेरे नैना सावन भादो छाया

कुल्लू  – देवसदन कुल्लू में सूत्रधार कला संगम ने हर वर्ष की भांति इस बार भी 11वें मल्हार उत्सव को धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के अध्यक्ष दिनेश सेन ने स्वागत भाषण से की। उत्सव के मुख्यातिथि उपायुक्त कुल्लू यूनुस रहे। इस अवसर पर कुल्लू जनपद के मशहूर संगीतकार व कवि राम कुमार कपूर ने उपायुक्त के सम्मान में स्वरचित कविता को सुनाया गया। कविता के माध्यम से उपायुक्त द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का वर्णन किया गया है। संस्था द्वारा मुख्यातिथि व मेहमान कलाकारों का कुल्लवी परंपरा के अनुसार सम्मान किया गया। इस अवसर पर सरफ राज हुसैन,  उर्मिला सूद, देविंदर नेगी, भवानी चरण भारद्वाज, पार्षद तरुण विमल व अनीता शर्मा को भी सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने संस्था के प्रयासों की सराहना की। मल्हार उत्सव के दौरान मुख्यातिथि द्वारा युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव में लोकनृत्य तथा एकांकी विधा में विजेता रहे दल के कलाकार केतन वर्मा, तरुण कांत सभरवाल, अखिल शर्मा, शुभम सेन, सुलभ कौशल, निखिल कौशल, भूपेंद्र ठाकुर, सनी, जीवन, चंद्रकांत, शम्भ्रा, अंकिता, काजल ठाकुर, कृष्णा, गीतांजली, सुनीता व दिशा ठाकुर को भी मैडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मल्हार उत्सव में केवल वर्षा ऋतु के गीतों पर आधारित गीतों और नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी गई। सूत्रधार संगीत अकादमी के प्रशिक्षुओं द्वारा स्व. प्रो. श्याम ठाकुर की कालजयी रचना अरररर हो आई से कार्यक्रम का आगाज हुआ। कार्यक्रम के अवसर पर संस्था के सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सहित कैप्टन रणधीर सल्हुरिया,  राजेंद्र प्रसाद, जितेंद्र ठाकुर, जगदीश ठाकुर, बंती शर्मा, निरंजन शर्मा, प्रतिमा शर्मा, कमलेश शर्मा, हेमा शर्मा, कमल कांत विद्रोही आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।