पुलिस के लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

By: Sep 19th, 2018 5:15 pm

पत्थलगांव-छत्तीसगढ के बिलासपुर जिले में कांग्रेस कार्यालय में घुसकर पुलिस द्वारा कल किए गए लाठी चार्ज के विरोध में आज जशपुर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के पुतले का दहन करने का प्रयास किया।कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर इंदिरा गांधी चौराहे पर बढ़ी संख्या में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पवन अग्रवाल के आह्वान पर पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री एवं पुलिस के खिलाफ नारे लगाए और डा. सिंह के पुतले फूंकने का प्रयास किया। कांग्रेस कार्यकर्ता काफी आक्रोशित थे और वह कई पुतले लेकर आए थे। पुलिस के उन्हे पुतले जलाने से रोकने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी संख्या में पुलिस के जवान होने के बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां उग्र प्रदर्शन किया।कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जिले में कुनकुरी, बगीचा, बागबहार, लुड़ेग, तपकरा, फरसाबहार सहित कई जगह उग्र प्रदर्शन किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App