प्रदेश में फिर जमकर  बरसे बादल

By: Sep 13th, 2018 12:15 am

शिमला— हिमाचल में बीते 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर जमकर बारिश हुई। प्रदेश में कांगड़ा, सिरमौर, मंडी और बिलासपुर में कई स्थानों पर बारिश हुई। इस कारण राज्य में कई सडक़ें बंद हो गई हंै। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। बता दें कि बारिश से प्रदेश में कई मकान व गौशालाएं क्षतिग्रस्त हुए हैं। बारिश से बिलासपुर में एक कच्चा व एक पक्का मकान और दो गोशालाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। हमीरपुर में कच्चा मकान और दो गोशालाएं ढह गई हैं। वहीं कांगड़ा, मंडी व ऊना में एक-एक कच्चा मकान और सोलन में दो गोशालाएं गिर गईं। बारिश से प्रदेश में बुधवार तक 68 सडक़ें बंद रहीं, जिनमें से 21 सडक़ों को विभाग द्वारा जल्द खोलने का दावा किया गया है।  गौर हो कि प्रदेश में बारिश से अब तक 1185 करोड़ रुपए का नुकसान आंका गया है। बारिश सडक़ों, पेयजल योजनाओं और बिजली परियोजनाओं को भारी क्षति पहुंची है। इनमें सबसे ज्यादा 726 करोड़ रुपए का नुकसान लोक निर्माण को हुआ है। आईपीएच को 315.82 करोड़, बिजली बोर्ड को 24.50 करोड़ रुपए का नुकसान आंका गया है। बागबानी को भी 9.26 करोड़ रुपए का नुकसान इस मानसून सीचन में हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में पालमपुर में 66 मिलीमीटर, पांवटा साहिब में 40, पंडोह में 37, घुमारवीं में 20 और धर्मशाला में 17.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं बंजार, सरकाघाट, मंडी, ऊना, रेणुका, बिझड़ी, बैजनाथ और जोगिंद्रनगर में भी बारिश हुई है।  राजधानी शिमला में बुधवार को बारिश नहीं हुई। यहां दिन भर धूप की आंखमिचौनी होती रही। इस बीच प्रदेश में अधिकांश जगहों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। उधर, राज्य में बुधवार को सबसे अधिक तापमान भुंतर में 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान केलांग में 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। वहीं, शिमला में बुधवार को अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर में 29.7, भुंतर में 31.8, धर्मशाला में 26.2, ऊना में 30.4, नाहन 26.5, सोलन में 27.5, कांगड़ा में 30.0, बिलासपुर 30.4, हमीरपुर में 30.8, चंबा में 29.7 और डलहौजी में 19.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान शिमला में 14.3 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर में 19.6, भुंतर में 18.0, धर्मशाला में 17.2, ऊना में 22.5, नाहन में 17.5, पालमपुर में 16.5, सोलन में 17.5, कांगड़ा में 20.0, मंडी में 16.8, बिलासपुर में 21.0, हमीरपुर में 20.0, चंबा में 18.7 और डलहौजी में 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कुफरी में न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जनजातीय इलाके  किन्नौर के कल्पा में अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। लाहुल-स्पीति के केलांग में अधिकतम ताममान 30.0 डिग्री सेल्सियस रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App