फ्रांस और क्रोएशिया ने बनायी 2-0 की बढ़त

By: Sep 15th, 2018 3:19 pm
फ्रांस और क्रोएशिया ने बनायी 2-0 की बढ़त

बेनॉयट पेयरे और लुकास पोइली के शानदार प्रदर्शन की बदौलत गत चैंपियन फ्रांस ने स्पेन के खिलाफ डेविस कप विश्व ग्रुप सेमीफाइनल में 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली है जबकि दूसरे सेमीफाइनल में क्रोएशिया ने अमेरिका पर 2-0 की बढ़त बना ली है।पेयरे ने फ्रांस के लिए डेविस कप में शानदार पदार्पण करते हुए शुक्रवार को पाब्लो कारेनो बुस्ता को आसानी से लगभग दो घंटे में 7-5 6-1 6-0 से हराकर फ्रांस को 1-0 से आगे कर दिया।पेयरे की शानदार जीत के बाद फ्रांस के नंबर एक खिलाड़ी पोइली रोबर्टो बतिस्ता अगुत को तीन घंटे 41 मिनट तक चले पांच सेटों के मैराथन मुकाबले में 3-6 7-6 6-4 2-6 6-4 से पराजित कर दिया।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App