बिजली बंद

आनी- शुक्रवार सात सितंबर को निगान आनी, निगान, खनाग और निगान श्वाड 22केवी हाई वोल्टेज विद्युत लाइन के जरूरी रख-रखाव के चलते सुबह दस से शाम के पांच बजे या काम समाप्त होने तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी, जिसके चलते आनी, जबान, डीम,  बुछैर,  चवाई, कोहिला, खनाग, शवाड और छतरी के कुछ क्षेत्रों मे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस बारे जानकारी देते हुए विद्युत उपमंडल आनी के सहायक अभियंता इंजीनियर केएस कश्यप ने  जनता से सहयोग की अपील की है।