वेतन वृद्धि रोकने का फैसला हो वापस

हमीरपुर  —प्रदेश पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता संघ ने खराब परीक्षा परिणाम के लिए अध्यापकों की वेतन वृद्धि रोकने के निर्णय को वापस लेने की गुहार लगाई है।  इसके अलावा विभिन्न वर्गों की पदोन्नति सूची को जल्द से जल्द जारी किया जाए। पदोन्नति की प्रथम तिथि से पदोन्नत प्रवक्ता को 5400 ग्रेड-पे का लाभ दिया जाए। शिक्षा विभाग में अध्यापकों की पदोन्नति समय पर न करने पर रोष व्यक्त किया है। संघ की कोर कमेटी अध्यक्ष केवल ठाकुर व प्रदेश महामंत्री यशवीर जम्वाल ने कहा कि विभागीय नियमों के अनुसार यह पदोन्नतियां शैक्षणिक सत्र के शुरू में की जाती हैं, ताकि अध्यापकों के पद खाली न रहें।  संघ के पदाधिकारियों में संजीव शर्मा,मोहनलाल, प्रदीप धीमान, कमल किशोर, मनोज शर्मा, राकेश शर्मा, दर्शन, कलित पुरी, कली पूरी, विकास धीमान, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिमन शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री विनोद शर्मा, महामंत्री जिला हमीरपुर रविदास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप ढडवाल, मीडिया प्रभारी दलजीत द्यचौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल धीमान व प्रीतम कौशलमौजूद रहे।