हरियाणा राष्ट्रीय सैंबो प्रतियोगिता में बना चैंपियन

By: Sep 22nd, 2018 1:39 pm

हरियाणा राष्ट्रीय सैंबो प्रतियोगिता में बना चैंपियन

हरियाणा की टीम ने नौवीं राष्ट्रीय सैंबो (रशियन कुश्ती) प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक लेकर खिताब अपने नाम कर लिया है। इस प्रतियोगिता में हरियाणा को कुल 30 स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य पदक मिले।राजधानी पटना के पाटलीपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक 369 अंक लेकर हरियाणा की टीम चैंपियन घोषित की गई जबकि 331 अंक के साथ मेजबान बिहार की टीम दूसरे स्थान पर रही।सैंबो फेडरेशन ऑफ इंडिया के उप सचिव राम शर्मा ने बताया कि एक स्वर्ण पर 10 अंक, रजत पर सात अंक और कांस्य पर पांच अंक निर्धारित थे। हरियाणा ने सर्वाधिक 30 स्वर्ण पदक जीते। बिहार की टीम को आठ स्वर्ण से संतोष करना पड़ा। बिहार को सर्वाधिक 25 कांस्य तथा 15 रजत पदक मिले।हरियाणा के खाते में कॉम्बैट सैंबो में पांच स्वर्ण गये। इसमें बिहार को एक रजत और तीन कांस्य पदक मिले। इस प्रतियोगिता में हरियाणा को कुल 30 स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य पदक मिले।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App