हाटकोटी में खाई में गिरी ट्रैक्स, 13 लोगों की दर्दनाक मौत

By: Sep 22nd, 2018 1:07 pm

हाटकोटी से कुड्डू जा रही एक जीप कुड्डू में गहरी खाई में समा गई। हादसे में ट्रैक्स में सवार सभी 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का शिकार बने सभी लोग नंडला गांव के हैं और कुड्डू में किसी समारोह में जा रहे कि अचानक हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार स्नेल- कुड्डू में तीखे मोड़ से शनिवार को सुबह गाड़ी सीधे ही गहरी खाई में समा गई। गाड़ी गिरती देख आसपास के लोग मदद के लिए जुट गए और तुरंत बचाव में जुट गए। तीखी ढांक होने के कारण राहत और बचाव कार्यों में भारी दिक्कतें आईं। इस बीच गाड़ी के गिरते ही छह पुरुष और चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। तीन गंभीर घायलों को रोहड़ू अस्पताल पहुंचाया, हां घावों के ताव को न सहते हुए सभी ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन भी घटनास्थल पर पहुंच गया है।
-रोहड़ू से बृजेश फिस्टा की रिपोर्ट

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App