हिमाचल ,हरियाणा तथा पंजाब में भारी वर्षा की संभावना

चंडीगढ़ –  पंजाब ,हरियाणा आैर हिमाचल प्रदेश में कल से अगले तीन दिनों तक अनेक स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है । मौसम केन्द्र के अनुसार हरियाणा तथा पंजाब में 22,23 और 24 सितंबर तक कई स्थानों भारी वर्षा तथा हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों में भारी वर्षा के आसार हैं । हिमाचल में प्रचंड हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना को देखते हुये लोगों को एडवाइजरी जारी की है । क्षेत्र में कहीं कहीं आज भी वर्षा हुई ।चंडीगढ़ के आसपास आठ मिमी ,रोहतक चार मिमी , हिमाचल में शिमला, कुफरी ,कसौली में क्रमश: एक -एक मिमी ,सोलन नौ मिमी सहित कुछ स्थानों पर बारिश हुई जिससे मौसम ठंडा हो गया । पश्चिमोत्तर में दिन में माैसम गर्म रहा लेकिन आसपास बरसने के कारण गर्मी से राहत मिली ।क्षेत्र में अधिकतम पारा 29 डिग्री से 35 डिग्री के बीच रहा ।हिमाचल में केलांग का न्यूनतम पारा सात डिग्री ,कल्पा आठ डिग्री , मनाली 10.2 डिग्री ,शिमला 14 ,डलहौजी 14.3 ,भुंतर 14.5 ,सोलन 15.4 ,नाहन 17.9,धर्मशाला 18.2,कांगडा 18.5 ,सुंदरनगर 18.7,उना 20.7 डिग्री रहा ।