कांगड़ा में धमाल

By: Oct 14th, 2018 10:22 pm

‘दिव्य हिमाचल’ के लोकप्रिय इवेंट ‘डांस हिमाचल डांस सीजन-6’ के ऑडिशन

प्रतिभागियों ने दमदार प्रस्तुतियों से मोहा मन

गणमान्यों ने सराहे मीडिया ग्रुप के प्रयास

कांगड़ा – ‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ के  लोकप्रिय इवेंट ‘डांस हिमाचल डांस सीजन-6’ का ऑडिशन रविवार को जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में  हुआ। जीएवी स्कूल में प्रतिभागियों ने दमदार प्रस्तुतियां देकर मेहमानों का मन मोह लिया। रविवार को 64 प्रतिभागियों ने ‘डांस हिमाचल डांस’ के मंच पर दमदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डांस गुरु नवीन पॉल जॉनी के साथ सेलिब्रिटी गेस्ट और विशेष मेहमानों ने मंच पर नृत्य कर माहौल को रंगीन बना दिया। उत्साहित प्रतिभागी ऑडिशन शुरू होने से पहले ही आयोजन स्थल पर पहुंच गए थे। फार्म भरने की औपचारिकता पूरी करने के बाद उन्होंने ऑडिशन दिया। निर्णायक मंडल में शामिल डांस गुरु नवीन पॉल जॉनी व डांस कोरियोग्रॉफर साहिल ने प्रतिभागियों के हुनर की परख की। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश खेल बोर्ड के विकास बोर्ड के अध्यक्ष अनिल दामीर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि मिसेज इंडिया प्राइड ऑफ नेशन फाइनलिस्ट विनस ग्रेवाल बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट मौजूद रहीं। समारोह की अध्यक्षता विख्यात स्किन स्पेशलिस्ट मल्लिका अरोड़ा विरमानी ने की। ‘मिसेज हिमाचल फाइनलिस्ट’ वंदना व तमन्ना राणा की मौजूदगी ने इन लम्हों को यादगार बना दिया।समारोह की अध्यक्षता करते हुए मल्लिका अरोड़ा विरमानी ने कहा कि हिमाचल में टेलेंट की कमी नहीं है, लेकिन बेहतरीन मंच न मिलने के कारण उनकी प्रतिभा दब जाती है। ‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ प्रदेश की छिपी प्रतिभाओं को मंच देकर मुकाम तक पहुंचा रहा है। उन्होंने बच्चों को कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के साथ स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए। कार्यक्रम के दौरान जज नवीन पॉल जॉनी ने प्रतिभागियों को कमेंट्स के साथ डांस के गुर भी दिए। नवीन पॉल जॉनी ने प्रतिभागी आकाश ठाकुर संग मंच पर डांस किया। एंकर पवन रागटा ने बेहतरीन मंच संचालन कर मेहमानों का मन मोह लिया। ‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ के प्रधान संपादक अनिल सोनी व उनकी धर्मपत्नी की गरिमामयी मौजूदगी में  प्रतिभागियों ने अपना टेलेंट दिखाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

हुनर तराश मुकाम तक पहुंचा रहा ‘दिव्य हिमाचल’

कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे अनिल दामीर ने कहा कि ‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ ने प्रदेश की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर जो नेक कार्य किया है, उससे प्रदेश की प्रतिभाएं बुलंदियां छू रही हैं। इस तरह के मंच प्रदेश की प्रतिभाओं को तराशकर मुकाम तक पहुंचा रहे हैं।

प्रदेश में कमाल की प्रतिभा

‘मिसेज इंडिया प्राइड ऑफ नेशन’ विनस ग्रेवाल ने कहा कि ‘दिव्य हिमाचल’ प्रदेश की प्रतिभाओं के लिए अनोखा मंच उपलब्ध करवा रहा है। श्रीमती ग्रेवाल ने कहा  ऑडिशन में उन्होंने जो देखा, इससे यह आभास होता है कि यह डांस  गुरुओं व अभिभावकों की मेहनत का परिणाम ही है कि बच्चे लगन और मेहनत से अपने टेलेंट को दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा आज की युवा पीढ़ी नशे की चपेट में है। लिहाजा ऐसे कार्यक्रम बच्चों को नशे से दूर करने में भी अहम भूमिका अदा कर सकते हैं। सेरा  कंपनी के सेल्स हैड वरुण शर्मा, दि प्रोमोटर्स संस्था के सचिव सुनील डोगरा व संजीव कपूर सहित अनेक गणमान्य लोग इस मौके पर मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App