गो सेव पर खर्च होगी दशहरे की कमाई

By: Oct 3rd, 2018 12:08 am

 मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और डीसी युनुस का खुलासा,शहर के विकास पर भी खर्च होगें पांच प्रतिशत

कुल्लू  —अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान यहां पहली बार सरकार व जिला प्रशासन की और से दशहरे में एकत्रित होने वाली धनराशि इस बार गो व शहर के सांैदर्यकरण पर खर्च होगी। इस बात की घोषणा भले ही दशहरे के दौरान सार्वजनिक रुप से  प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। लेकिन गत रोज दशहरे की बैठक को संबोधित करते हुए यह जानकारी यहां मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर व उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने दी है। उपायुक्त की माने तो जो भी पैसा दशहरे में एकत्रित प्लांटों से एकत्रित होता है। उसका पांच फीसदी हिस्सा गो सेवा व  ढालपुर के सौंदर्यकरण पर खर्च होगा। जहां पर शहर के सभी पार्को को बेहतर बनाया जाएगा। ताकि पार्को के अंदर केवल लोग बैठने का ही लुत्फ उठा सके। उन्होंने कहा कि पार्को की हालत यह हो गई है कि कहीं से भी बेसहारा पशु व अन्य जानवर भी यहां प्रवेश कर जाते है जिस कारण से लोगों को बैठने के लिए दिक्कत रहती है।  दशहरा शुरू होने के लिए महज 15 दिन बाकी बचे है। ऐसे में दशहरे की तैयारियां यहां लगभग प्रशासन की और से की जा चुकी है और अन्य कार्य तेजी से दिन रात चले हुए है। बता दें कि आज से पहले भी दशहरे में करोड़ों रुपए एकत्रित होते रहे है। लेकिन आज से पहले उपायुक्त रहे कुल्लू के बीएम नांटा ने भी दशहरे से बची धनराशि को यहां अटल सदन बनाने के लिए इस्तेमाल किया था। जिस भवन पर नाम को लेकर राजनीति होती रही है। उपायुक्त की माने तो इस बार दशहरे की कमाई का पांच फीसदी हिस्सा गौसदनों की निर्माण व ढालपुर के सौदर्यकरण पर खर्च होगा। इसका फैंसला इस बार दशहरे से पहले ही लिया गया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App