चार नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम खराब रहने की चेतावनी

By: Oct 31st, 2018 7:57 pm

राज्य के उंचाई वाले क्षेत्र में बड़ सकता है ठंड का प्रकोप

शिमला –हिमाचल प्रदेश में आज से चार नवंबर तक मौसम अपने तेवर दिखा सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान प्रदेश भर के मैदानी, मध्य व उंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश व बर्फबारी हो सकती है। जिससे की तापमान में भी गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार  पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। वहीं न्यूनतम व अधिकतम तापमान में भी कोई उल्लेखनीय परिवर्तन नहीं हुआ है। बता दे कि बुधवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान केलांग में 1.1 डिग्री दर्ज किया गया। बता दे कि बुधवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। हांलाकि राजधानी शिमला सहित कुछ एक क्षेत्रों में बादल व धूप के बीच लुका छुप्पी का खेल जारी रहा। मौसम विभाग ने एक व दो नवंबर को प्रदेश भर में गर्जन के साथ बारिश व बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। वहीं दो से चार नंवबर तक भी कुछ एक क्षेत्रों में मौसम खराब रहने के आसार जताए है। बता दे कि बुधवार को शिमला का अधिकतम तापमान 21.6, सुंदरनगर 28.6, भुंतर 26.8, कल्पा 18.6, धर्मशाला 21.6, ऊना 31.6, नाहन 25.7, केलांग 14.8, सोलन 25.0, कांगड़ा 28.0, बिलासपुर 28.1, हमीरपुर 28.1, चंबा 24.6, डलहौजी का अधिकतम तापमान 15.5 दर्ज किया गया। शिमला का न्यूनतम तापमान 10.0, सुंदरनगर 8.7, भुंतर 7.5, कल्पा 4.0, धर्मशाला 10.6, ऊना 13.5, नाहन 12.7, केलांग 1.1, पालमपुर 11.0, सोलन 9.4, मनाली 3.6, कांगडा 13.0, मंडी 7.0, बिलासपुर 12.9, हमीरपुर 12.3, चंबा 10.4, डलहौजी 8.9, कुफरी में 7.8 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App