जम्मू निकाय चुनाव में भाजपा की बल्ले-बल्ले

जम्मू –  जम्मू में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) में उत्सव का माहौल है, पार्टी ने नगर निगम की 43 सीटों और नगरपालिका समितियों की 48 सीटों पर जीत हासिल की है। नगर निगम चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार आठ सीटों पर जीते जबकि कांग्रेस को 14 सीटों पर जीत हासिल हुई है। नगर पालिकाओं के चुनाव में कांग्रेस चार सीटों पर विजय हासिल कर दूसरे स्थान पर रही अौर निर्दलीय उम्मीदवार को तीन सीटें मिली हैं। भाजपा ने नगर पालिकाओं की 48 सीटें जीतीं जिनमें से 13 सीटों पर उनकी महिला उम्मीदवार विजयी हुई है। जम्मू के कुछ हिस्सों विशेषत: पुराने शहर जहां भाजपा के मतदाता हैं, वहां कमल खिलाने में असफल रहे हैं।