प्रदेश में एक नवंबर से करवट लेगा मौसम

By: Oct 28th, 2018 7:59 pm

तीन नवंबर तक खराब रहेगा मौसम

मैदानों में बारिश, ऊंचे पहाड़ों पर होगी बर्फबारी

मौसम विभाग ने जताई संभावना

राज्य में 31 अक्तूबर तक शुष्क रहेगा मौसम

प्रदेश में अभी भी सामान्य से कम चल रहा तापमान

शिमला -हिमाचल प्रदेश में विंटर सीजन जल्द दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने नवंबर माह की शुरूआत से ही मौसम में करवट आने की संभावना जताई है। प्रदेश में पहले ही सुबह व शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश का अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से दो डिग्री सेल्सियस कम चल रहा है। ऐसे में आगामी दिनों में बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान विंटर सीजन के जल्द दस्तक देने की ओर इशारा जता रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत प्रदेश में 31 अक्तूबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। जबकि विभाग ने 1 से 3 नवंबर तक मौसम खराब बना रहने की संभावना जताई है। इस दौरान मैदानी इलाकों में गर्जन के साथ बारिश और प्रदेश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की उम्मीदें लगाई जा रही है। प्रदेश में रविवार को मौसम शुष्क बना रहा। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिनभर धूप खिली रही। मगर तापमान में उतार चढ़ाव का क्रम जारी है। रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान लुढ़का है। सुंदरनगर, कांगड़ा व गिरावट आई है। जबकि शेष हिमाचल के तापमान में उछाल आया है। बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई उल्लेखनीय परिवर्तन नहीं आंका गया है। केलांग का न्यूनतम तापमान अभी भी माइनस डिग्री में चल रहा है। कल्पा व मनाली का तापमान भी तीन डिग्री से कम आंका जा रहा है। न्यूनतम तापमान में आई गिरावट से राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह व शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है।  मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में 31 अक्तूबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। जबकि एंड नवंबर से मौसम करवट लेगा। राज्य में 3 नवंबर तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान बारिश व बर्फबारी होगी।

कहां कितना रहा तापमान

राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 20.7, सुंदरनगर में 28.2, भुंतर 27.2, कल्पा 19.8, धर्मशाला 21.8, ऊना 30.4, नाहन 24.7, केलांग से 14.5, सोलन में 24.2, कांगड़ा 28.0, बिलासपुर 28.4, हमीरपुर में 28.0, चंबा में 26.5 और डलहौजी में 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App