आस्था संस्थान में स्कर्ट प्लाजो का क्रेज 

छात्राओं ने बनाई एक से बढ़कर एक डे्रस, प्रबंधक ने दिए फैशन डिजाइनिंग पर टिप्स

ऊना—आस्था संस्थान मे फैशन डिजाइनिंग की छात्राओं ने बेहतर ड्रेसेज तैयार की हैं। छात्राओं द्वारा स्वयं तैयार की गई फ्रॉक्स में स्कर्ट टॉप, हेंकी फ्रॉक, स्कर्ट प्लाजो, लेयर फ्रॉक, स्मॉकिंग फ्रॉक, सर्कुलर फ्रॉक, अंब्रेला फ्रॉक आदि फ्रॉक्स पेश की। इन ड्रेसों को  छात्राओं ने बड़े ही सुंदर ढंग से पेश किया है। इन सभी ड्रेसों के उपर छात्राओं ने काफी अच्छी डिजाइनिंग की है। सभी ड्रेसों को तैयार करने के लिए छात्राओं ने कड़ी मेहनत की है और उनकी मेहनत रंग भी लायी छात्राओं ने अलग अलग डिजाइन के प्लाजो भी तैयार किए। इसमें लेयर प्लाजो, पेंट प्लाजो, वेल प्लाज़ो, पैनल प्लाजो, स्ट्रेट प्लाजो, सर्कुलर प्लाजो आदि शामिल है। छात्राओं द्वारा इन फ्रॉक्स  के ऊपर काफी डिजाइनिंग कलाकारी भी की है। इसमें हैंडलूम वर्क, कढ़ाई स्टोन वर्क आदि शामिल हैं। इन सभी ड्रेसों को तैयार करने में  छात्राओं ने बहुत बढि़या कलर कंबीनेशन का प्रयोग किया है। ड्रेसों को तैयार करने के लिए छात्राओं ने बढि़या फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया। सभी ड्रेसों के डिजाइन आज के दौर को ध्यान में रखकर बनाए गए है जो की काफी आरामदायक भी है और आसानी से  कोई भी डाल सकता है। संस्थान प्रबंधक आरएस राणा ने लड़कियों के हुनर की सहारना की और बढि़या ड्रेसेज बनाने पर शाबाशी  दी। उन्होंने कहा की इस  तरह के आयोजनों से छात्राओं का हौसला बढ़ता है और उन्हें आगे आने का मौका भी  मिलता है। इससे वह अपनी  ड्रेसों से जुड़ी हुई कोई भी बात के प्रति खुल के विचार रख सकती है। साथ ही उन्होंने कहा की इस तरह से छोटी छोटी जॉब्स करके ही कुछ बड़ा सीखा जा सकता है यह तो केवल अभी शुरुआत  है तथा इस तरह के तकनीकी कोर्स करके लड़किया अपने पैरो पर खड़ी हो सकती है और  कामयाबी के शिखर तक पहुंच सकती  है। उन्होंने कहा की आजकल तकनीकी क्षेत्र में  स्वरोजगाार को  तभी बढ़ावा मिल सकता है अगर छात्राओं के पास कोई हुनर होगा और  संस्थान का एकमात्र  उदेश्य विधार्थियों को उनके पैरो  पर खड़ा करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाना  है। फ्रॉक्स तैयार करने वाली छात्राओं में विशाली, शालू, अंकिता,  आरती, सारिका, रीटा, राणो, शानिका, प्रियंका, ज्योति, नेहा शर्मा, बवीता,  कृतिका,  शिवानी,  पूजा,  सुषमा,  शिखा,  मनप्रीत, आरती,  किरण ,  इंदु बाला, काजल, किरण जसवाल,  अनीता,  रीना,  निशा,  सुदेश,  शर्मा,  मुनीशा,  किरण वाला,  चरणजीत, प्रीती, दीपक कुमारी,  ज्योति सहित अन्य शामिल हैं।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!