ऊना में नोटबंदी पर कांग्रेस का प्रदर्शन फ्लॉप।

By: Nov 9th, 2018 2:41 pm

ऊना— जिला ऊना में नोटबंदी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन फ्लॉप रहा। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक विक्कू के नेतृत्व में इक्का-दुक्का कांग्रेसी ही प्रदर्शन में शामिल हो पाए। सोशल मीडिया पर विवेक शर्मा ने सुबह दस बजे नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन करने की सूचना दी थी, जिसमें भारी भीड़ जुटने का अनुमान था, लेकिन प्रदर्शन में चंद कांग्रेस कार्यकर्ता ही शामिल हुए। रोटरी चौक पर एकजुट हुए कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी के दो साल होने पर केंद्र सरकार के फैसले का विरोध किया और इसे आम जनता के लिए परेशानी बताया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App