ऊना में पीएम मोदी के खिलाफ हिमाचल यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

By: Nov 21st, 2018 2:00 pm

यूथ कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी मनीष ठाकुर के नेतृत्व में ऊना मुख्यालय पर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मंहगाई को लेकर रोष प्रदर्शन किया गया। जिसमें युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एनआरजी प्लाजा से लेकर डीसी कार्यालय तक रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। मनीष ठाकुर ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार चरम पर है और महंगाई बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सिलेंडर के दाम एक हजार पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने का ही कार्य कर रहे हैं। आम जनता की समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नही दिया गया है। राफेल डील में भी मोदी सरकार ने घोटाला किया है।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App