नौकाओं के साथ 12 भारतीय मछुआरे धरे

पोरबंदर — पाकिस्तान मरीन सुरक्षा एजेंसी ने गुजरात के जखौ तट से दूर अरब सागर में अंतराष्ट्रीय जल सीमा के निकट से दो भारतीय नौकाओं तथा इन पर सवार 12 मछुआरों को पकड़ लिया। पोरबंदर मछुआरा संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि इनमें से एक नौका पोरबंदर तथा एक ओखा से मछली पकड़ने गई थी। ज्ञातव्य है कि गत दस नवंबर को भी पाकिस्तानी मरीन ने दो अन्य नौकाओं और 12 मछुआरों को उसी इलाके से पकड़ा था।