पांवटा साहिब के विकास बंसल देश भर के तीसरे सबसे समर्पित लोकमित्र केंद्र संचालक।

By: Nov 29th, 2018 4:16 pm

पांवटा साहिब- जिला सिरमौर के पांवटा नगर मे लोकमित्र केंद्र के माध्यम से ग्राहकों को बेहतरीन सेवा देने के लिए संचालक विकास बंसल का पूरे देश मे तीसरे स्थान पर रहना शहर के लिए खुशी की खबर बन गई है। पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल के पीछे मुख्य बाजार मे लोकमित्र केंद्र संचालक विकास की दोनों किडनी खराब हैं और वह डायबिटीज, आंखों और लीवर संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं। बावजूद इसके विकास बंसल को लोकमित्र केंद्र संचालन में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया है। कर्म को सेवा और सेवा को धर्म समझने वाले विकास बंसल को उनके अथक प्रयास और निष्काम सेवा भाव के राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया है। विकास को विगत दिन दिल्ली में आयोजित राष्ट्र स्तरीय पुरस्कार समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने नवाजा। यह सम्मान उन्हे सर्वाधिक ट्रांजैक्शन के लिए मिला है। विकास बंसल किडनी की घातक बीमारी से जूझ रहे हैं और सप्ताह में 3 दिन उनका डायलिसिस होता है। यही नहीं,बंसल की आंखों के 6 बार ऑपरेशन हो चुके हैं और वह लिवर की गंभीर बीमारी से भी जूझ रहे हैं।विकास का कहना है कि बीमारियों के इलाज के लिए पैसा जुटाना और जनता की सेवा उनका मुख्य उद्देश्य है। यही कारण है कि वह इतनी गंभीर बीमारियों के बावजूद भी उपभोक्ताओं को कोई परेशानी नहीं आने देते और उनकी हर समस्या का समाधान त्वरित गति से करते हैं। इस पुनीत कार्य में उनकी पत्नी सदैव उनका साथ देती है।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App