मंडी के बाद अब शिमला संसदीय क्षेत्र पर फोकस

शिमला —मंडी के पड्डल में पन्ना प्रमुखों के सफल सम्मेलन के बाद अब भाजपा दूसरे चरण में शिमला संसदीय क्षेत्र पर फोकस करेगी। यह सम्मेलन 23 दिसंबर को पुलिस मैदान सोलन में आयोजित होना है। गुरुवार को पार्टी मुख्यालय दीपकमल में आयोजित शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने इसके लिए सभी पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय कीं। पार्टी प्रवक्ता शशि दत्त शर्मा ने कहा कि सम्मेलन में केंद्रीय नेतृत्व सहित मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश प्रभारी  मंगल पांडे, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, प्रदेशाध्यक्ष सहित केंद्र व प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव की दृष्टि से संगठन को चुस्त-दरुस्त करने के लिए तथा त्रिदेव सम्मेलन कि तर्ज पर पार्टी हर बूथ पर वोटर लिस्ट के पन्ना प्रमुखों के बड़े संसदीय क्षेत्र के सम्मेलन करने जा रही है। पार्टी ने बूथ स्तर तक सभी पन्ना प्रमुख तय कर लिए हैं, सम्मेलन में लगभग 40 हजार पन्ना प्रमुख भाग लेंगे। सम्मेलन में केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों से पन्ना प्रमुखों को अवगत करवाया जाएगा, ताकि भाजपा के लोकसभा चुनाव के लिए तय सभी चारों सीटों पर जीत के लक्ष्य को हिमाचल प्रदेश में पूरा किया जाएगा।

बैठक में संबंधित एरिया के मंत्री, नेता भी पहुंचे

सत्ती की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिमला संसदीय क्षेत्र से संबंध रखने वाले मंत्री व नेता भी पहुंचे। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. राजीव सहजल, मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा, सांसद वीरेंद्र कश्यप, प्रदेश महामंत्री चंद्र मोहन ठाकुर, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोतम गुरेलिया, उपाध्यक्ष खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, सक्षम गुडि़या बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, विधायक सुखराम चौधरी, विधायक बलवीर वर्मा, महापौर कुसुम सदरेट, उपमहापौर राकेश शर्मा, प्रदेश सचिव रतन पाल, शशिबाला, पूर्व सांसद बिमला कश्यप, जिला अध्यक्ष केएल ठाकुर, विनय गुप्ता, संजय सूद, अजय श्याम व सभी मंडलाध्यक्ष बैठक में उपस्थित रहे।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!