राफेल की कीमतों को लेकर राहुल का तंज

By: Nov 10th, 2018 2:43 pm
राफेल की कीमतों को लेकर राहुल का तंज

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लड़ाकू विमान राफेल की कीमतें सार्वजनिक करने को लेकर मचे घमासान के बीच नरेंद्र मोदी सरकार पर तंज कसते हुए शनिवार को कहा कि इस विमान का दाम सब जानते हैं लेकिन उच्चतम न्यायालय को यह नहीं बताया जा रहा है। श्री गांधी ने राफेल की कीमतों को लेकर एक अखबार में प्रकाशित खबर को ट्वीट करते हुए कहा, “ प्रधानमंत्री जानते हैं। आेलांद और मैक्रों जानते है। अब प्रत्येक पत्रकार जानता है। रक्षा मंत्रालय के बाबू जानते हैं। दसाल्ट कंपनी के सभी कर्मचारी जानते हैं। दसाल्ट कंपनी के सभी प्रतिस्पर्धी जानते हैं।”उन्होंने कटाक्ष किया कि इसके बावजूद लेकिन राफेल की कीमत ‘गाेपनीय’ है जिसे उच्चतम न्यायालय को भी नहीं बताया जा सकता।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App