शांता-नड्डा बोले,भाजपा ने किया महिलाओं का सम्मान

नूरपुर – सांसद शांता कुमार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं का मान बढ़्ाया है। भाजपा नारी शक्ति को आगे लाने के लिए भरपूर प्रयास कर रही है। दोनों नेताओ ने नूरपुर के निकट बौढ़ स्थित मैपल फार्म में रविवार को अपने विचार रखे। मौका था भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय बैठक के शुभारंभ का। इस दौरान महिला मोर्चा की अध्यक्ष इंदु गोस्वामी,विधायक राकेश पठानिया,प्रदेश भाजपा के महामंत्री कृपाल परमार ने भी अपने विचार रखे।