सरदार पटेल की प्रतिमा पर राजनीति कर रही कांग्रेस

नादौन – सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जबाव दे कि कश्मीर समस्या किसकी देन है। उन्हांेने कहा कि सरदार पटेल ने बिना एक बंूद खून बहाए देश की 562 रियासतों का एकीकरण कर भारत गणराज्य की स्थापना की थी। अनुराग ठाकुर ने स्पष्ट तौर पर कहा कि कश्मीर समस्या पंडित नेहरू की देन है और कांग्रेस पार्टी इसलिए इस सवाल के जबाब देने से भाग रही है। नादौन में पत्रकारों से बातचीत करते उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की प्रतिमा बनाने के नाम पर कांग्रेस पार्टी राजनीति कर रही है। उन्हांेने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में देश के विद्यार्थियों व जनमानस को आधा अधूरा इतिहास पढ़ाया, जबकि वास्तविकता यह है कि सरदार पटेल 562 रियासतांे का एकीकरण कर उखंड भारत की स्थापना की थी। महंगाई पर बोलते उन्हांेने कहा कि भाजपा के आते ही दालें, चीनी सहित सभी खाद्य प्रदार्थ सस्ते हुए हंै। जीएसटी के लागू होते ही कई अन्य टैक्स समाप्त होने से लोगों तथा व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।