साढ़े तीन महीने में पंचायती राज के 35 पद खाली

विभिन्न कारणों से खाली हो गए पद, दोबारा करवाना होगा उप चुनाव

शिमला -प्रदेश में करीब साढे़ तीन महीने पहले ही पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव हुए थे जिसमें कई खाली पदों को भरा गया। आलम यह है कि अब फिर से उप चुनाव की नौबत आ गई है क्योंकि साढ़े तीन महीने के अरसे में ही 35 के करीब विभिन्न पद खाली हो गए हैं। इन पदों पर दोबारा से उप चुनाव होगा जिसके लिए जल्दी ही तारीख तय कर दी जाएगी।  बता दें कि 29 जुलाई को पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव करवाए गए थे। जो पद अब खाली हुए हैं वह विभिन्न कारणों से खाली हुए हैं। बताया जाता है कि प्रधान के 4 पद इस अवधि में खाली हुए हैं वहीं उप प्रधान का एक पद खाली हुआ है जबकि पंचायत सदस्यों के 30 पद विभिन्न कारणों से खाली हो चुके हैं। इन सभी पर अब चुनाव आयोग को अब नए सिरे से उपचुनाव करवाना होगा।  पंचायती राज विभाग ने इसकी सूची चुनाव आयोग को उपलब्ध करवा दी है जिसपर जल्दी ही उप चुनाव की तारीख तय होगी। नियमों के अनुसार खाली पदों को 6 महीने की अवधि में भरना जरूरी है।