हमीरपुर में वेदपाठ के साथ आर्य समाज का उत्सव शुरू।

By: Nov 9th, 2018 2:35 pm

हमीरपुर— आर्य समाज हमीरपुर का वार्षिक उत्सव शुक्रवार को शुरू हो गया। तीन दिवसीय उत्सव 11 नवंबर को संपन्न होगा। इस दौरान रोजाना वेदपाठ, यज्ञ, भजन और प्रवचन का दौर चलेगा। शुक्रवार को कार्यक्रम का आगाज वेदपाठ यज्ञ, भजन और प्रवचन के साथ किया गया। उसके बाद ध्वजारोहण के बाद डीएवी स्कूल हमीरपुर के सौजन्य से शोभायात्रा निकाली गई। समारोह में आर्य जगत के प्रख्यात विद्वान स्वामी चेतनदेव अलीगढ़ वाले, वैदिक भजनोपदेशक पंडित ओमवीर बुलंदशहर और वीरी सिंह आर्य उपदेश और मधुर संगीत प्रस्तुत करेंगे। गार्गी कन्या गुरुकुल की ब्रह्माचारिणी कोमल आर्य व रजनी आर्य वेद पाठ करेंगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App